{"_id":"79932e006a46cc424411fc80194aa40d","slug":"banwari-singh-yadav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनवारी सिंह बोले- मुझसे मांगी पांच करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनवारी सिंह बोले- मुझसे मांगी पांच करोड़ की रंगदारी
बदायूं।
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष, एमएलसी, पूर्व मंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता बनवारी सिंह यादव का कहना है कि उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रविवार की शाम उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज पहुंचा था। रकम न देने पर बनवारी सिंह और उनके विधायक बेटे आशीष यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। देर रात पुलिस ने मुकदमा कायम करने की तैयारी के साथ सर्विलांस की मदद से मैसेज भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
मैसेज में रंगदारी की रकम 19 फरवरी को एटा में देने के लिए लिखा है। यह भी लिखा है कि रकम देने का स्थान उनके एटा पहुंचने पर बताया जाएगा। एमएलसी बनवारी सिंह ने रंगदारी मांगने संबंधी मैसेज आने की चर्चा सोमवार को शेखूपुर विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान की थी। इस संबंध में देर शाम बदायूं सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई। एसएसपी सौमित्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिस नंबर से एमएलसी के मोबाइल पर मैसेज आया था वह नंबर स्विच ऑफ है। लोकेशन जानने के लिए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। इसमें सिविल लाइंस पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया है।
मुलायम सिंह सरकार में बनवारी सिंह यादव का खासा दबदबा था। लोग उन्हें मिनी मुख्यमंत्री कहा करते थे। सपा सरकार में उनके ही एमएलसी से रंगदारी मांगे जाना प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोलता है। बनवारी सिंह यादव से इस संबंध में फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी।