फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   B. Tech student by truck The beat, killed on the spot

ट्रक ने बीटेक के छात्र  को रौंदा, मौके पर मौत

Mon, 02 Jan 2017 11:08 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
B. Tech student by truck The beat, killed on the spot
ट्रक ने बीटेक के छात्र  को रौंदा, मौके पर मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
उसहैत में एम-एफ हाईवे पर टॉवर के पास हादसा
चार दिन पहले ही घर आया था छात्र धार्मिक राम

 मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर उसावां कस्बे में मोबाइल टॉवर के पास रसोई गैस से भरे सिलेंडर ने बीटेक के छात्र को रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। हादसा सोमवार को दिन में करीब चार बजे हुआ। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
उसावां के वार्ड नंबर तीन निवासी सुरेश चंद्र राठौर का बेटा धार्मिक राम (22) मेरठ के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक कर रहा था। चार दिन पहले ही धार्मिक अपने घर आया था। सुरेश चंद्र राठौर के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को धार्मिक राम बालू-बजरी की दुकान पर गया था। यहां से वह वापस घर लौट रहा था। रास्ते में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मोबाइल टॉवर के पास बदायूं की ओर से आ रहे रसोई गैस से भरे ट्रक ने धार्मिक राम को रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में पहुंची पुलिस ने हाईवे शव हटवा कर हाईवे पर यातायात चालू कराया। रसोई गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मौका पाकर चालक भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। धार्मिक राम तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed