फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Assaulting two women Including injured Panac

महावा नदी पर कब्जे की जांच करने पहुंची टीम

Tue, 07 Apr 2015 08:01 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Tue, 07 Apr 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम एम देवराज ने धार्मिक सरोवर सरसौता के पास से होकर गुजर रही जलविहीन महावा नदी को पुन: पुर्नजीवित करने के लिए नहर की योजना तैयार की थी। तत्कालीन डीएम सीपी त्रिपाठी ने महावा नदी की भूमि पर अवैध कब्जेदारों को हटवाकर इस योजना को अमलीजामा पहनाया, लेकिन एक बार फिर इस भूमि पर कब्जे शुरू हो गए हैं। एसडीएम हरिशंकर यादव ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ जांच कराकर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि महावा नदी को पुन: पुर्नजीवित कर नहर बनाने की योजना का खाका तैयार कर कुछ ही नहर तैयार हो पाई थी। तब तक डीएम एम देवराज का स्थानांतरण हो गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में मायूसी छा गई, लेकिन डीएम सीपी त्रिपाठी ने इस योजना को पूरा कराने का बीड़ा उठाते हुए तत्कालीन एसडीएम रामअरज यादव को निर्देश देते हुए महावा नदी की भूमि पर अवैध कब्जेदारों को हटाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम नदी की भूमि पर कब्जा लेते हुए उसमें खोदाई शुरू करा दी गई। इसी के साथ ही धार्मिक स्थल सरसौता और सहस्राबाहु के टीले पर सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रयास से पर्यटक स्थल तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

अब नहर की भूमि पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण करा दिया गया है। शेष भूमि पर कब्जेदारों ने मक्का बो दी है। इसकी शिकायत नागरिकों ने एसडीएम हरिशंकर यादव से की। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम ने मौके पर जाकर देखा तब लोगों की शिकायत सही पाई गई। एसडीएम ने कहा कि अगर किसी का फिर कब्जा मिला, तो मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। जांच टीम में राजस्व निरीक्षक वीरेंद्रपाल, रामबहादुर, पूरनलाल वर्मा, रामपाल, कामेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed