{"_id":"648b71ccc51f2a1b86a0d31de0e7a0a8","slug":"asafpur-met-women-the-two-bodies-are-not-identified-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसफपुर में मिले महिलाओं के दो शवों की शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आसफपुर में मिले महिलाओं के दो शवों की शिनाख्त नहीं
बदायूं
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा थाने के आसफपुर इलाके में मिले महिलाओं के दो अज्ञात शव पुलिस के लिए पहेली बन गए हैं। इनमें एक महिला के की हत्या गैंगरेप के बाद की गई थी। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फोटो चस्पा और अखबारों में विज्ञापन जारी करने के बावजूद पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है।
फैजगंज बेहटा की आसफपुर चौकी इलाके में 28 जुलाई को एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। उसकी हत्या गला रेतकर की गई थी। लाश के पास एक सूजा भी मिला था। इसके छह दिन बाद इलाके के गांव मन्नू नगर में गन्ने के एक खेत में महिला की अज्ञात लाश मिली थी। लाश नग्न अवस्था में थी। हाथ-पैर गन्ने के तने से बंधे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गैंगरेप के बाद गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। दोनों शवों की पुलिस अब तक सिनाख्त नहीं कर सकी है। चर्चा यह भी है कि दोनों महिलाएं बाहर से लाई गईं थी। यहां उनकी हतव्या की गई।
-----
आस-पास के गांवों में चस्पा किए पोस्टर
आसफपुर। महिलाओं के शवों के फोटो आसपास के गांवों में पुलिस ने चस्पा कर दिए हैं। अखबारों में भी विज्ञापन छपवाए गए हैं। इसके बावजूद इनके बारे में कुछ पता नहीं लग रहा है। दोनों मामलों को लेकर पुलिस पशोपेश में है। हालांकि अफसर दोनों मामलों का जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
--------
दोनों मामलों को जल्द सुलझा लिया जाएगा। शवों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। शिनाख्त होते के बाद घटनाओं का पर्दाफाश होने में देर नहीं लगेगी।
-सतीश शर्मा, सीओ बिसौली