{"_id":"10f7046905d7539a7534fa6671da372a","slug":"arrest-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी को ले जा रहे आठ पशु बरामद, एक पशु तस्कर दबोचा, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी को ले जा रहे आठ पशु बरामद, एक पशु तस्कर दबोचा, तीन फरार
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Wed, 12 Aug 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
गश्त पर निकले दरोगा अशोक कुमार, सिपाही जावेद और ऋषि पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली, कि चार पशु तस्कर आठ पशु लेकर कच्चे रास्ते से सखानूं जा रहे हैं। जहां इनका वध किया जाना है। पुलिस उस रास्ते पर पहले से ही पहुुंच गई। कुछ देर बाद जानवरों के आने की आहट से पुलिस कर्मी ने उन्हें सामने आकर दबोच लिया। पुलिस को देखकर तीन तस्कर पशु छोड़कर भागने गए, जबकि एक पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तस्कर का नाम राम सिंह है, जो कि नगरिया चिकिन, थाना उसावां का निवासी बताया जा रहा है। भागने वाले आरोपी तस्कर फैकुल, निसार और हनीफ क्षेत्र सखानूं के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने अनुसार, पकड़े गए जानवरों को काटने के लिए ले जाया जा रहा था। पकड़े गए मवेशी क्षेत्रीय किसानों की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं।