{"_id":"aad8f5d19be53e52b6af0053c5f32e18","slug":"animal-trafficer-ran-away-leaving-truck-loaded-with-banned-animal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक छोड़ भागे तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक छोड़ भागे तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 13 Nov 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
29 जीवित और दो मृत पशु बरामद, लोगों में गुस्सा
वध के लिए रामपुर ले जाए जा रहे थे पशु
रामगंगा के बेलाडांडी पुल से होता हुआ एक ट्रक शुक्रवार अपराह्न कस्बे में पहुंचा। कस्बे में मोहल्ला अरेला के पास जाम लगा हुआ था। पशुओं से भरा हुआ ट्रक भी जाम में फंस गया। जब ट्रक ज्यादा देर जाम में फंसा रहा तो पशु तस्करों को पकड़े जाने का अंदेशा हो गया। तस्कर ट्रक छोड़कर भाग गए। काफी देर तक ट्रक खड़ा रहा तो लोगों को शक हुआ। खबर मिलने पर पुलिस आ गई।
पुलिस ने ट्रक के अंदर देखा तो इसमें प्रतिबंधित पशु भरे हुए थे। इनके पैर बंधे थे। किसी को शक न हो इसके लिए तस्करों ने पशुओं के ऊपर पुआल रखा गया था। ट्रक में नीचे दो फीट बालू भरा था। ट्रक को खाली करने पर इसमें 29 जीवित और दो मृत प्रतिबंधित पशु निकले। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है।
पशुओं को लगाए गए थे नशे के इंजेक्शन
दातागंज। ट्रक में भरे गए पशुओं को नशे की इंजेक्शन दिए गए थे। ताकि वह बेहोशी की हालत में ट्रक में पड़े रहे। पशुओं को ट्रक से उतारा गया तब भी वह सही ढंग से खड़े नहीं हो पा रहे थे। ट्रक के नंबर से यह तो साफ हो गया है कि पशुओं को रामपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन इनको कहां से लाया गया इस बारे में पता नहीं लग सका है।