फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After a year of rape report against Block Education Officer

सालभर बाद खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ रेप की रिपोर्ट

Tue, 19 Apr 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 19 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई 
 जगत विकासखंड में तैनात रहे खंड शिक्षाधिकारी सोमनाथ विश्वकर्मा के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर लिखी गई।
एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया था कि वह चार जनवरी 2015 को ट्रेन से बरेली से बदायूं आ रही थी। रोजगार के संबंध में समाचार पत्र में विज्ञापन देख रही थी। तभी एक व्यक्ति मिला। उसने अपना नाम राजेश कुमार निवासी आवास विकास बताया। इस व्यक्ति ने कहा कि शिक्षा विभाग में उसे नौकरी दिला देगा। कई बार फोन करने के बाद 29 जनवरी 15 को वह सुबह नौ बजे राजेश के साथ सोमनाथ विश्वकर्मा से उनके कार्यालय पर मिली। उन्होंने अपने पवन बिहार स्थित आवास पर मिलने को कहा। महिला का आरोप है कि 16 मई 2015 की शाम वह उनके आवास पर पहुंची। यहां पर बीईओ ने चाय में नशा देकर उसके साथ बलात्कार किया। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी सोमनाथ विश्वकर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि सोमनाथ का ललितपुर तबादला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed