फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Adulterated diesel and petrol Are spoiled by vehicle

मिलावटी डीजल और पेट्रोल से खराब हो रहे हैं वाहन

Mon, 27 Jun 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 कई जगह मिलावटी डीजल और पेट्रोल की बिक्री जोरों पर है। यह मिलावट केवल पेट्रोल पंपों तक ही सीमित न होकर क्षेत्र के छोटे-बड़े चौराहों पर बेरोकटोक जारी है। मिलावटी तेल परेशानी पैदा कर रहा है। एक तरफ ज्यादा पैसा लिया जा रहा है तो दूसरी तरफ  वाहनों के इंजन में खराबी से नुकसान भी हो रहा है। 
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर घटतौली और मिलावटी तेल यदा कदा चर्चा में बना रहता है। संपर्क मार्गों पर जहां पेट्रोल पंप नहीं हैं, वहां डीजल पेट्रोल की आपूर्ति के लिए माफिया ने जाल बिछा रखा है। जो पेट्रोल 69.45 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलता है। उसे फुटकर विक्रेता 75 से 80 रुपये लीटर में बेचते हैं। बाइक सवार राजकुमार, सत्यपाल, देवेंद्र, तेजपाल, अमित पाल आदि कहते हैं कि मिलावटी तेल भरवाकर यात्रा करना बड़ा हानिकारक साबित हो रहा है। तेल भरवाने के एक-दो किमी चलने के बाद ही गाड़ी धुआं देकर बंद हो रही है। 
विज्ञापन

-----
सॉलवेंट ऑयल की तो नहीं हो रही मिलावट
बगरैन। दूसरे प्रांतों से सॉलवेंट नामक तरल पदार्थ का कारोबार क्षेत्र में बढ़ गया है। सूत्र बताते हैं कि इस कारोबार में रैकेट के सदस्य बिल्कुल पेट्रोल से दिखने वाले सॉलवेंट ऑयल की धड़ल्ले से मिलावट कर रहे हैं। बताते हैं कि हजार लीटर के अनुपात में ढाई सौ लीटर सालवेंट मिलाकर कारोबारी मोटा मुनाफा कमा रहेे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इस प्रकार मिलावट की कोई सूचना किसी ने नहीं दी है। पेट्रोल पंपों पर संबंधित कंपनी के अधिकारियों की निगरानी होनी चाहिए लेकिन कोई इस प्रकार की शिकायत करता है तो जांच करवाई जा सकती है और कार्रवाई की संस्तुति भी की जा सकती है। 
- सत्यदेव, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed