फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Adomank got cheese and refined, fine

अधोमानक मिला पनीर और रिफाइंड, जुर्माना

Fri, 17 Jun 2016 12:22 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
घातक रंगों का कचरी में किया गया उपयोग, कोर्ट को सौंपा मामला 
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए नमूनों की जांच में पनीर और रिफाइंड तेल अधोमानक पाए गए। इस मामले में दो लोगों पर 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कचरी में घातक सिंथेटिक कलर इस्तेमाल करने के मामले को गंभीर मानते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक प्रकरण कोर्ट के हवाले किया है।  
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी इलियास पुत्र शब्बीर पनीर का काम करता है। इसके पनीर का पिछले दिनों नमूना लिया गया था। जांच में नमूना सब स्टैंडर्ड पाया गया। न्याय निर्णायक अधिकारी/एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई। जिसमें इलियास पर 25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया गया और हिदायत दी गई कि पनीर का स्टैंडर्ड बनाए रखें। दूसरा मामला न्याय निर्मायक अधिकारी श्रीवास्तव की अदालत में बरेली के शिवकुमार अग्रवाल का आया। इनकी बजरंग फ्लोर मिल है। रिफाइंड तेल का कारोबार करते हैं। सहसवान के मयंक प्रोवेजनल स्टोर से पिछले दिनों इसका नमूना भरा गया था। जांच में पाया गया कि ऑयल में रेनसीडिटी है। इसे भी सब स्टैंडर्ड माना जाता है। न्याय निर्णायक अधिकारी ने सुनवाई के बाद 20 हजार रुपये का जुर्माना किया। 
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दातागंज के आदेश कुमार की दुकान से रंगीन कचरी का नमूना भरकर जांच को भेजा था। इसमें सिंथेटिक कलर पाया गया। जो जीवन के लिए खतरनाक है। इसे खाद्य विभाग ने गंभीर मानते हुए प्रकरण कोर्ट के हवाले कर दिया है। इसमें सजा या सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मिठाई के लिए नमूने 
बदायूं। अंबा टाकीज के पास बेकरी चला रहे धीरज अरोड़ा के यहां बच्चों के लिए रंगीन मिठाइयां बनाई जा रही हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने इन मिठाइयों में सिंथेटिक रंगों का उपयोग होना मानकर इनके सैंपल लिए हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बताते चलें कि इससे पहले भी बच्चों के लिए बने खाद्य पदार्थों में मिलावट पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed