{"_id":"59d38cd14f1c1bce538b5833","slug":"administrative-officer-and-bank-manager-s-home-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक अधिकारी और बैंक मैनेजर के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासनिक अधिकारी और बैंक मैनेजर के घर चोरी
बदायूं।
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरियों का सिलसिला जारी है। सोमवार रात विकास भवन के प्रशासनिक अधिकारी और उनके भाइयों के घर में घुसे चोर पांच हजार रुपये और मोबाइल ले गए। घरवालों को घटना की मंगलवार सुबह जागने पर हुई। सूचना देने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित सपा के पूर्व मंत्री आबिद रजा के भांजे हैं।
विकास भवन के प्रशासनिक अधिकारी सुहैल फरसोरी, उनके भाई और बैंक मैनेजर मामंजर फरसोरी और दास कॉलेज के प्रोफेसर एमएम फरसोरी शहर कोतवाली क्षेत्र के फरसोरी टोला मोहल्ले में एक ही मकान में रहते हैं। सुहैल के बेटे मो. अली फिरसोरी ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे तक घरवाले जागते रहे। मंगलवार सुबह छह बजे उसकी आंख खुली तो घर में सामान फैला पड़ा था। उसने घर के अन्य लोगों को जगाया। उन्होंने देखा तो सुहेल और मामंजर का मोबाइल और उनके भाई एमएम फरसोरी के यहां से पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल, कुछ सोना गायब था। सुहेल के मुताबिक चोर छत से होकर घर के अंदर पहुंचे होंगे। घटना की सूचना देने पर यूपी-100 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
--
बर्थडे का गिफ्ट भी ले गए चोर
दास कॉलेज के प्रोफेसर एमएम फरसोरी की बेटी हेया का मंगलवार को जन्मदिन था। परिवार वाले उसके लिए सोमवार रात बाजार से गिफ्ट लेकर आए थे। चोर बर्थडे गिफ्ट भी चोरी करके ले गए।