{"_id":"5979e5674f1c1b90618b489d","slug":"action-on-inspector-bilsi-munshi-and-sipohi-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर बिल्सी लाइन हाजिर, मुंशी और सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर बिल्सी लाइन हाजिर, मुंशी और सिपाही निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी थाने के इंस्पेक्टर और मुंशी पर यूपी 100 के सिपाही से मारपीट के मामले में एसएसपी ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई कर दी। आपस में भिड़ने पर एसएसपी ने बिल्सी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को लाइन जाहिर कर दिया और मुंशी दिग्विजय तथा आरोप लगाने वाले यूपी 100 के सिपाही धर्मवीर को निलंबित कर दिया। बिल्सी थाने में इंस्पेक्टर का चार्ज ट्रेनी सीओ राजीव प्रताप को दिया गया है। मुजरिया थाने में तैनात यूपी 100 के सिपाही धर्मवीर ने मंगलवार को पत्नी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी कि सोमवार रात बिल्सी थाने के मुंशी दिग्विजय और बिल्सी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने उसके साथ मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। मामला चूंकि पुलिस विभाग से जुड़ा था इसलिए पहले इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने मामला रफा दफा करना चाहा लेकिन सिपाही धर्मवीर कार्रवाई की जिद पर अड़ा रहा। मामले की शिकायत जब एसएसपी चंद्रप्रकाश के पास पहुंची तो उन्होंने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी देहात एसपी सिंह से पूरे प्रकरण की जांच कराई। बृहस्पतिवार को पूरे मामले की जांच रिपोर्ट एसएसपी चंद्र प्रकाश के पास पहुंची तो उन्होंने तत्काल प्रभाव में इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह को लाइन हाजिर करते हुए सिपाही धर्मवीर और मुंशी दिग्विजय को सस्पेंड कर दिया। इंस्पेक्टर की जगह ट्रेनी सीओ ट्रेनी सीओ राजीव प्रताप को थाने का चार्ज मिला है। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि जांच में पाया गया है कि घटना वाले दिन यूपी 100 पर तैनात सिपाही थाने गया था वहां उसकी मुंशी से कहासुनी हुई थी जिसके बाद उसने रिवाल्वर निकाल लिया था। इस प्रकरण की जानकारी सिपाही ने इंस्पेक्टर को फोन पर दी लेकिन वह थाने नहीं पहुंचे। कुछ देर बाद सिपाही पत्नी को लेकर शिकयत करने इंस्पेक्टर के पास पहुंचा तो उनके साथ बदसलूूूकी की गई।
विज्ञापन