फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Action of attachment of revenue department and police

राजस्व विभाग और पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई

Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर।  
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर।   Updated Sun, 16 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बा के गांधी सेवा सदन की करीब 175 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर बिसौली एसडीएम आरडी राम की ओर से कार्रवाई को दिए गए आदेश पर रविवार को पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जमीन कुर्की की कार्रवाई करते हुए जमीन और फसल को तीसरे पक्ष के सुपुर्द कर दिया है। उल्लेखनीय है कि गांधी सेवा सदन की कमेटी बीते पांच वर्षों से अस्तित्व में नहीं है। इससे इस संस्था की बागडोर इन दिनों खादी आयोग के अधीन है। संस्था पर दो अलग-अलग कमेटियां अपना-अपना दावा कर रहीं है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने राजनैतिक लाभ उठाते हुए संस्था की उस जमीन पर कब्जा कर लिया था। जिसे मुक्त कराने के लिए संस्था के संस्थापक त्रिवेणी सहाय के पुत्र एवं संस्था में कमेटी के प्रमुख दावेदार अनिल कुमार  पाठक की ओर से एसडीएम के यहां शिकायत की गई। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस और कानूनगो, लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर पूरी जमीन की पैमाइश कर जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल  मानपुर निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र भागीरथ सिंह तथा फैजगंज बेहटा निवासी  अजय पाराशरी पुत्र मुन्ना लाल पाराशरी की सुपुर्दगी में दी। कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed