फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of rape attempt Ten years rigorous imprisonment

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी  को दस साल की कड़ी कैद

Tue, 13 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Tue, 13 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
दातागंज इलाके में दो साल पहले एक दलित बालिका से हुए दुष्कर्म के किए गए प्रयास में कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए दस साल की कड़ी कैद के साथ ही उस पर 20 हजार का जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की धनराशि में से 15 हजार पीड़िता को दिए जाने का आदेश भी सुनाया है।
विज्ञापन

घटना थाना दातागंज क्षेत्र में घटी थी।  पांच मई 2014 को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिन में दोपहर करीब दो बजे जब वह खेत पर था तो गांव के कुछ बच्चों ने खबर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही जगपाल पुत्र ब्रजपाल ठाकुर ने पकड़कर अपने घर में ले गया है और उसे बंद कर लिया है। उसने मौके पर पहुंचकर जगपाल का घर खुलवाया तो देखा कि उसकी नाबालिग बेटी बिना कपड़ों के खड़ी थी। जब उसने बेटी से पूछा तो उसने सारी हकीकत बता दी। 
विज्ञापन

स्पेशल जज एससी एसटी एक्ट पंकज कुमार अग्रवाल ने पत्रावली का अवलोकन कर एडीजीसी रईस अहमद और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद दोषी जगपाल को दस साल की कड़ी कैद की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है। इसमें से 15 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाने का आदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed