{"_id":"d92a29d5e772cd0a1858196e78a4c04a","slug":"accident-hindi-news-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
ujani
Updated Sat, 24 Jan 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह एएनएम का बेटा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
हादसा शनिवार अपराह्न बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बाईपास पर एपीएम पीजी कॉलेज के पास हुआ। ब्लॉक कालोनी निवासी राजेंद्र सिंह का 30 वर्षीय बेटा शैलेंद्र ठाकुर बाइक से बाईपास की ओर निकला, तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। बाइक भी चकनाचूर हो गई। सूचना मिलते ही घरवाले भी रोते-बिलखते हादसा स्थल पर पहुंच गए। शैलेंद्र की हालांकि मौके पर ही मौत हो गई लेकिन घरवालों के साथ पुलिस उसके शरीर में सांस बताकर जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ड्राईवर ट्रक को भगा ले गया। बाद में उसने ट्रक सरौरा इलाके में सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि मृतक की मां सर्वेश कुमारी सरकारी अस्पताल में एएनएम है। कोतवाली में अभी तक मृतक के घरवालों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शैलेंद्र की मौत से मां सर्वेश और पत्नी बदहवास नजर आए। उसके दो बेटे हैं।