{"_id":"cc8431094485f604f5def7481f474107","slug":"accident-hindi-news-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस-ट्रक की भिडंत, छह लोग जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस-ट्रक की भिडंत, छह लोग जख्मी
सिलहरी/बदायूं
Updated Tue, 13 Jan 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं-बिल्सी मार्ग पर रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां पांच लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जबकि एक गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बिल्सी होते हुए दिल्ली के लिए बदायूं डिपो की बस सुबह करीब सात बजे डिपो से निकली थी। साढ़े सात बजे बिल्सी रोड पर गुराई-बदरपुर गांव के पास पहुंची तो बजरी से भरे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। बस में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पांच लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर घायल शहर के ऊपरपारा निवासी मुस्तकीन (22) पुत्र मोहम्मद हसन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।