फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घर वाले ही निकले देवेंद्र के हत्यारे, पिता और भाई गिरफ्तार

घर वाले ही निकले देवेंद्र के हत्यारे, पिता और भाई गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2019 12:00 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
घर वाले ही निकले देवेंद्र के हत्यारे, पिता और भाई गिरफ्तार
उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र में युवक को मौत के घाट उतारकर गंगा नदी के बांध किनारे शव को फेंकने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसके घर वाले ही निकले। पुलिस ने आरोपी पिता और दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने जमीन में हिस्सेदारी न देने के लालच में युवक को मौत के घाट उतार दिया और फिर तीन आढ़तियों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने तीनों बाप-बेटों पर झूठा केस लिखाने, हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विगत 25 मार्च की रात थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरा पुख्ता निवासी देवेंद्र उर्फ भूरा (28) पुत्र रामनाथ की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और उसके शव को गंगा नदी के बांध किनारे फेंक दिया गया था। पिता रामनाथ ने कटरासआदतगंज निवासी जसवीर, कामता और अपने गांव के राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि देवेंद्र 25 मार्च की दोपहर कटरासआदतगंज की बाजार में सरसों बेचने गया था, तभी आरोपियों से उसका सरसों के वजन को लेकर विवाद हो गया। इसी वजह से आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। थाना पुलिस उसी समय से मामले की छानबीन में लगी थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों को भी पकड़ा था लेकिन गहन पूछताछ के बावजूद उनका देवेंद्र की हत्या से कोई ताल्लुक नहीं निकला। बाजार में भी पूछताछ की गई। लोगों ने यह तो बताया कि देवेंद्र का विवाद हुआ था, लेकिन इतना भी नहीं कि आढ़ती उसकी हत्या कर देते। एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया कि इस मामले में परिवार वालों को बेटा खोने का गम नहीं था। वे आरोपियों को जेल भिजवाने का दबाव बना रहे थे। देवेंद्र अपने परिवार वालों से अलग रहता था। उसका काफी समय से जमीन में हिस्सेदारी को लेकर परिवार वालों से विवाद चल रहा था। इससे उसकी पत्नी भी अपने मायके चली गई थी। 25 मार्च की रात देवेंद्र शराब पीकर आया था। उसने पिता से जमीन में हिस्सा मांगा। इस पर पिता रामनाथ, भाई शीलेंद्र और रविंद्र ने अपने घर में ही उसका गला घोंट दिया। उसके बाद शव को ले जाकर गंगा नदी के बांध किनारे फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पिता के घर से देवेंद्र की चप्पल और रस्सी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी रामनाथ, शीलेंद्र और रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed