फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सहसवान पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहसवान पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

Thu, 06 Dec 2018 06:51 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
सहसवान पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को सहसवान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसका दोस्त अभी फरार है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी का कहना है कि 30 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे उसके माता- पिता खेत पर सिंचाई करने गए हुए थे। वह घर में अकेली थी। तभी उसी गांव का आनंद बाबू अपने साथी देवेंद्र के साथ घर में घुस गया और तमंचे के बल पर उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोपित उसे एक अन्य गांव में ले गए और नशे की गोली खिला दी। इसके बाद आरोपित आनंद बाबू ने दुष्कर्म किया। उसने चीखने का प्रयास किया तो मुंह में कपड़ा ठूस दिया। आरोपित ने किशोरी के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपित उसे अगले दिन सहसवान में छोड़ गए। उसने घर जाकर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। आरोप है कि परिजनों के साथ किशोरी ने थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर दोनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गुरुवार को एसआई अंकित कुमार ने आरोपी आनंद को खंदक गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। थाने में लिखा पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल कुशलवीर सिंह का कहना था कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed