{"_id":"5bba6294867a55684c6d9dbe","slug":"91538941588-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के प्राथमिक स्कूल से छात्र का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर के प्राथमिक स्कूल से छात्र का अपहरण
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के एक प्राथमिक विद्यालय से कक्षा चार के छात्र का अपहरण हो गया। छात्र चार दिन पहले स्कूल आया था। अल्पकालीन अवकाश में छात्र टोपी लाने के लिए स्कूल से निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया निवासी अबरार का 10 वर्षीय बेटा जीशान उर्फ अरमान सराय फकीर मोहल्ले के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। परिजनों के मुताबिक जीशान चार अक्तूबर को पढ़ने के लिए विद्यालय आया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। छात्र जब घर नहीं पहुंचा था तो परिवार वाले विद्यालय गए थे। उन्होंने विद्यालय के अध्यापक से जीशान के बारे में पूछा था। इस पर अध्यापक ने छात्र के स्कूल आने से इंकार किया था। उसकी अनुपस्थिति भी लगी थी। परंतु कुछ छात्रों ने बताया था कि जीशान स्कूल आया था। कुछ बच्चों ने उसका बस्ता भी रखा देखा था। वह अल्पकालीन अवकाश में घर से टोपी लाने की बात कर स्कूल से निकला था परंतु उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका। दूसरे दिन परिवार वाले कोतवाली पहुंचे और उन्होंने तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। इधर, रविवार तक बच्चे का कुुछ सुराग नहीं लगने पर परिवार वाले कई लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इस संबंध में उन्होंने सीओ से छात्र को बरामद कराने की मांग की।