फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ग्रामीण को गोलियों से भूना

ग्रामीण को गोलियों से भूना

Wed, 27 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण को गोलियों से भूना
मौके पर पड़े कारतूस के खोखे। - फोटो : अमर उजाला
दातागंज (बदायूं)। बरेली जिले के ग्रामीण को दसवां संस्कार से लौटते समय बाइक से खींचकर गोलियों से भून दिया गया। बरेली रोड पर घटना के बाद अफरातफरी मच गई। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त हो सकी तो परिवार के लोगों को सूचना देकर बुला लिया गया। देर रात वह मौके पर पहुंचे और रंजिश में हत्या का आरोप लगाया। देर रात तक तहरीर नहीं दी जा सकी थी।
विज्ञापन

भमोरा के रुद्रपुर गांव निवासी महिपाल सिंह (50) के साले कल्लू की सास का उनके गांव हजरतपुर के हर्रामपुर में पिछले दिनों निधन हो गया था। मंगलवार को उनका दसवां संस्कार था। इसमें महिपाल भी शामिल हुए। शाम साढ़े चार बजे वह कल्लू के ही साथ उसकी बाइक से दातागंज आए थे। यहां से उन्हें बरेली रोड पर देवचरा पहुंचकर अपने गांव जाना था। कल्लू लौट गए। इस बीच एक बाइक सवार दो लोगों के साथ वह बरेली रोड पर चल दिए। ढिलवारी और भटौली के बीच क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह का इंटर कॉलेज है। यहां बरेली रोड पर दोनों ओर तीन ब्रेकर बने हैं। यहां इनकी बाइक धीमी हुई तो पीछे से दूसरी बाइक पर आए दो लोगों ने महिपाल को खींच लिया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। महिपाल ने भागने की कोशिश की पर दस कदम दूर जाकर गिर गए। उनके चेहरे और कूल्हों पर कई फायर लगे और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान रोड पर दोनों तरफ वाहन रुक गए और लोग सहमे से हत्या की वारदात देखते रहे। हत्यारों ने भीड़ से कहा कि वह अपना बदला ले रहे हैं। इसके बाद वह बाइक पर बैठे और बरेली दिशा में ही भाग निकले। जिस बाइक पर महिपाल बैठे थे, उस बाइक को छोड़कर भाग चुके दोनों लोग थोड़ी देर में आकर अपनी बाइक ले गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ एसपी सिंह और कोतवाल ललितमोहन ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो फायर किए कारतूसों के छह खोखे बरामद हो गए। संभव था कि कुछ गोलियां मारी गई हों। शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस के पास मृतक की जेब से निकली दूध की पर्ची के अलावा दूसरी चीज नहीं थी। यह पर्ची माधव यादव रुद्रपुर, एक किलो दूध का टोकन था। इस पर जो नंबर दर्ज था, वह काफी कोशिश के बाद भी नहीं मिला। पहले पुलिस उत्तराखंड के रुद्रपुर में अधिकारियों से संपर्क साधती रही। बाद में बरेली के भमोरा थाने के गांव रुद्रपुर में संपर्क करने पर शिनाख्त हो गई। मृतक के परिवार वाले मौके पर आए और देर रात उन्होंने शव की शिनाख्त महिपाल के रूप में कर ली। महिपाल के छोटे भाई संतोष ने इसे रंजिशन हत्या का मामला बताकर परिवार के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि जानकारी जुटा रहे हैं कि महिपाल को बाइक पर लिफ्ट किसने दी, इसके बाद तहरीर देंगे। वहीं, कोतवाल ललित मोहन ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed