फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डकैतियों में निकला मैनपुरी के गिरोह का हाथ, एक बदमाश गिरफ्तार

डकैतियों में निकला मैनपुरी के गिरोह का हाथ, एक बदमाश गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
डकैतियों में निकला मैनपुरी के गिरोह का हाथ, एक बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)।
मंडी समिति कर्मचारी सुग्रीव सिंह और फतेहपुर गांव में पुष्पेंद्र के घर में पड़ी डकैती में शामिल एक बदमाश को दबोच कर पुलिस ने शुक्रवार को घटना का वर्कआउट कर दिया। पकड़ा गया बदमाश मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र का निवासी निकला। उसके पास से सोने की चेन, पायजेब और पांच हजार रुपये बरामद किए गए।
कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार रात को ईदगाह के पास सफलता मिली, जब ये बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आया। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल के मुताबिक पकड़े गए बदमाश ने खुद को मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव रसेमर का निवासी दीवान खां पुत्र करीम खां बताया। उसने रसेमर के ही इस्लाम, शहजाद और धूमा उर्फ सलीम के साथ पिछले दिनों फतेहपुर गांव में पुष्पेंद्र के घर फिर अहीरटोला मोहल्ले की नई बस्ती निवासी मंडी समिति कर्मचारी सुग्रीव सिंह के घर में डकैती की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया। घटना को अंजाम देकर दोनों ही बार गिरोह के सदस्यों ने बाजारकलां मोहल्ले स्थित एक घर में शरण ली थी। दोनों ही स्थानों पर गिरोह के सदस्यों ने घरवालों की पिटाई कर घायल कर दिया था। दीवान के पास से पुलिस ने सोने की चेन, चांदी की पायजेब और पांच हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के बदमाशों का गिरोह फिरोजाबाद, एटा और यहां कोतवाली क्षेत्र में पहले भी घटना को अंजाम दे चुका है। दो साल पहले अहीर टोला की नई बस्ती में दीवान ने अपने साथियों की मदद से डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना के दौरान पिटाई से गृहस्वामी की रिश्तेदार की मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दीवान के फरार साथियों में रसेमर गांव का ही इस्लाम, शहजाद और धूमी उर्फ सलीम शामिल हैं। पुलिस ने मंडी कर्मी सुग्रीव को बुलाकर सोने की चेन की पहचान भी कराई। फतेहपुर के पुष्पेंद्र ने पायजेब को पहचान लिया। पूछताछ के बाद दीवान को दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इंसेट
धोखाधड़ी में नामजद बैंकमित्र समेत दो गिरफ्तार
उझानी। भारतीय स्टेट बैंक की धौरेरा ग्रामीण शाखा में हुए धोखाधड़ी मामले में नामजद कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ निवासी हृदेश कुमार और उसके भाई सत्येंद्र कुमार को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों से पूछताछ भी की गई। करीब आठ महीने पुराने मामले में बैंक प्रबंधन पहले ही हृदेय के खिलाफ जांच शुरू करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed