फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पशु चोरों ने ग्रामीण को बांधकर डाला, दो भैंस खोल ले गए

पशु चोरों ने ग्रामीण को बांधकर डाला, दो भैंस खोल ले गए

Wed, 30 Jan 2019 05:46 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 30 Jan 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
पशु चोरों ने ग्रामीण को बांधकर डाला, दो भैंस खोल ले गए
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली में मंगलवार रात पशु चोरों की दस्तक से तड़के तक अफरा-तफरी रही। चोरों ने एक व्यक्ति की पशुशाला से दो भैंस खोली ली और वृद्ध के शोर मचाने पर उसे बंधक बना लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चोर उसे खेत में बांधकर डाल गए।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात में करीब दो बजे की है। सिरसौली निवासी नेमसिंह शाक्य की पशुशाला में पांच जानवर बंधे थे। नेमसिंह का चाचा सोरन सिंह भी पशुशाला में ही सो रहा था। दीवार फांदकर अंदर घुसे चोरों ने दो भैंस खोल लीं। दोनों भैंस को हांकते हुए चोर आगे बढ़े तो सोरन जाग गया। उसने शोर मचाया तो चोरों ने उसे दबोच लिया। सोरन को बंधक बनाकर चोर गांव के बाहर खेतों तक ले गए। चोरों ने सोरन को खेत में ही बांधकर डाल दिया। इसके बाद दोनों भैंस अपने साथ ले गए। इसकी भनक करीब घंटाभर बाद नेमसिंह को लगी तो उसने खोजबीन शुरू कर दी। ग्रामीण इकट्ठे होकर खेतों की ओर पहुंचे तो सोरन को बंधा पड़ा देख पहले तो उसे बंधनमुक्त किया फिर चोरों की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने यूपी 100 पर कॉल कर पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी पूरा इलाका खोज मारा लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed