{"_id":"5be6cbbbbdec2269a369b743","slug":"81541852091-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में मंदिर के पिछवाड़े पड़ी मिली युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उझानी में मंदिर के पिछवाड़े पड़ी मिली युवक की लाश
Updated Sat, 10 Nov 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
उझानी में मंदिर के पिछवाड़े
पड़ी मिली युवक की लाश
उझानी (बदायूं)। दहेमू मंदिर के पिछवाड़े शनिवार दोपहर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के काफी कोशिश करने के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर शव के पास शराब का खाली क्वाटर और जहरीला पदार्थ का पाउच मिला, जिससे युवक के आत्महत्या करने का अनुमान है।
कोतवाली क्षेत्र में वितरोई मोड़ के पास दहेमू मंदिर के पिछवाड़े युवक की लोगों ने लाश पड़ी देखी। इसकी चर्चा फैलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद कोतवाल विनोद कुमार भी पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की जेबों को भी खंगाला, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला जो शव की शिनाख्त की दिशा में कारगर बनता। कोतवाल ने बताया कि करीब 24 साल का युवक था। वह नीली टी शर्ट, जींस की पेंट और जैकेट पहने था। कपड़े ज्यादा पुराने नहीं हैं। शव के पास ही शराब का खाली क्वाटर और फसल में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक का पाउच भी पड़ा मिला। पुलिस ने शव के साथ ही क्वाटर और विषाक्त पदार्थ के पाउच को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि अगले दिन भी शिनाख्त नहीं हुई तो पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
--------------
जुआ या फिर घरेलू कलह हो सकता है मौत की वजह
उझानी। दहेमू के पास बरामद अज्ञात युवक के शव को लेकर पसोपेश में दिखी पुलिस अभी किसी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। युवक ने आत्महत्या की है या फिर मौत की कोई और वजह रही, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। सबसे ज्यादा आशंका घरेलू कलह या फिर दिवाली पर जुए को लेकर बनी हुई है। मृतक के कपड़ों से तो यह नहीं लगता कि वह मजदूर है। पुलिस ने ऐसे ही कई और तथ्यों को ध्यान में रखकर तहकीकात शुरू कर दी है।