{"_id":"5aafbf144f1c1baf758b6517","slug":"81521467156-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरेबाजार महिला से ठगी, पुलिस ने बैंक में खंगाले फुटेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब सरेबाजार महिला से ठगी, पुलिस ने बैंक में खंगाले फुटेज
Updated Mon, 19 Mar 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 19 बीडीएनयूजेएचपीएच- 01,02
अब सरेबाजार महिला से ठगी, पुलिस ने बैंक में खंगाले फुटेज
घंटाघर चौराहे पर सोमवार दोपहर की घटना, महिला ने बैंक से निकाले थे 10 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
पंजाब नेशनल बैंक से 10 हजार रुपये निकालने के बाद घर लौट रही महिला को युवक ने सरेबाजार ठग लिया। सूचना के बाद पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली लेकिन युवक पकड़ में नहीं आया।
घटना सोमवार दोपहर की है। बहादुरगंज मोहल्ले की अजरा बेगम पत्नी बबलू का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उसने बैंक पहुंचकर खाते से 10 हजार रुपये निकाले। रुपये पर्स में रखकर वह चंद कदम आगे बढ़कर घंटाघर चौराहे पर पहुंची ही थी कि पीछे से बाइक सवार युवक आया। महिला को सड़क किनारे बैठाकर युवक अपनी बाइक दूसरे छोर पर खड़ी कर आया। बाद में युवक ने महिला को ऐसा गुमराह किया कि वह उसे रुपये थमा बैठी। फिर क्या, युवक ने महिला को यह कहकर बाइक की चाबी दे दी कि अभी आकर बड़े नोट देता हूं और खिसक गया। काफी देर बाद वह नहीं लौटा तो महिला को ठगी का अहसास हुआ। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने महिला से घटनाक्रम की जानकारी की। उन्होंने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। महिला ने बताया कि ठगी करने वाला युवक बैंक में उसके आसपास घूमता रहा था।
------------
आंगनबाड़ी वर्कर से हो चुकी है लूट
उझानी। चार दिन पहले मोहल्ला साहूकारा निवासी आंगनबाड़ी वर्कर समी वार्ष्णेय भारतीय स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर पड़ोस की महिला के साथ घर को चलीं तो पुरानी अनाज मंडी में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे 36 हजार रुपये लूट लिए थे। सीमा के पीछे बाइक सवार बदमाश बैंक से ही लग गए थे। इससे एक बात तो साफ हो गई कि बदमाशों ने बैंकों में पहुंचकर रेकी करनी शुरू कर दी। पहले भी बैंक परिसरों के आसपास से घटनाएं हो चुकी है। शनिवार रात बदमाशों ने मिहौना रोड पर अहीरटोला मोहल्ले के राजीव कुमार समेत दो युवकों को लूट लिया था। इसके विपरीत पुलिस किसी एक भी घटना में बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
-------------
महिला सीमा और अजरा बेगम से जुड़ी घटनाओं के बारे में बैंकों के सीसीटीवी फुटेज से अब तक कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस को बैंकों के आसपास इलाके में सतर्क कर दिया गया है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
- राजीव कुमार, कोतवाली प्रभारी