{"_id":"6a9da6ec6b2f3139200421a5","slug":"man-arrested-for-abetting-womans-suicide-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160648-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 06 Sep 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। बस अड्डा चौकी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दलीप कुमार उर्फ दीपक निवासी अयाल्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
बस अड्डा चौकी प्रभारी पीएसआई सुमित ने बताया कि 11 अगस्त को कविता हाल निवासी हंस कॉलोनी द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर किया गया था।
उपचार के दौरान महिला ने अपने बयान में बताया था कि आरोपी दीपक उसके गहने व मोबाइल फोन लेकर गया था और लौटा नहीं कर रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पहले रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उपचार के दौरान महिला की मृत्यु होने पर 14 अगस्त को शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।