{"_id":"5cae3268bdec2213f7550152","slug":"71554920040-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में युवक की लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में युवक की लाश मिलने से सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिंदारा में बुधवार सुबह एक कुएं में युवक की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। युवक चार-पांच दिन से लापता था। उसके शरीर पर चोटों के निशान तो नहीं मिले हैं लेकिन लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार सुबह ग्राम पिंदारा निवासी कुछ लोग गांव के बाहर खेतिहार इलाके में गए थे। उसी समय उन्हें कुछ दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो उसमें एक युवक की लाश पड़ी थी। इसके बारे में ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर सीओ सर्वेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर जगवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। तब तक मौके पर दर्जनों लोग जमा हो गए। उसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक का शव बाहर निकवाया। इस पर ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त धमेंद्र (25) पुुत्र रायसिंह के रूप में की। लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र तीन भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके भाई छत्रपाल और मुन्नालाल किसी दूसरे प्रांत में रहकर नौकरी करते हैं। पुलिस ने उन्हें सूचना दे दी है। फिलहाल युवक के शरीर पर कोई निशान नहीं मिले हैं। लोगों का मानना है कि युवक की हत्या करके शव को कुएं में फेंका गया। पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर जगवीर सिंह ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। तभी कोई कार्रवाई की जाएगी।