फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अवैध शराब बनाने की 17 भट्ठियां पकड़ीं, 200 लीटर लहन नष्ट

अवैध शराब बनाने की 17 भट्ठियां पकड़ीं, 200 लीटर लहन नष्ट

Mon, 18 Mar 2019 10:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब बनाने की 17 भट्ठियां पकड़ीं, 200 लीटर लहन नष्ट
कादरचौक (बदायूं)। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के निर्देशन में पहली बार धनूपुरा गांव का हर घर और खेत खंगाला गया। इससे पुलिस को बड़ी सफलता मिली। कई लोगों के घरों और खेतों से दो सौ लीटर लहन और ढाई सौ लीटर शराब बरामद की गई। दर्जनों बर्तन, केन, सिलिंडर और नौसादर पकड़ा गया। चार लोग भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इस दौरान शराब की 17 भट्ठियों को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

यह अभियान सोमवार तड़के करीब पांच बजे शुरू हुआ। इसके लिए एक दिन पहले से तैयारी चल रही थी। सुबह चार बजे एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ उझानी विनय कुमार द्विवेदी और एसओ कादरचौक हरिभान सिंह राठौर पुलिस बल के साथ गांव से एक किलोमीटर दूर पहुंच गए। सीआरपीएफ जवानों को भी बुला लिया गया। इधर से आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उसके बाद गांव में घरों की तलाशी ली गई। कई घरों में पुलिस को सीढ़ी लगाकर घुसना पड़ा। इस दौरान कई घरों में शराब बनती पाई गई। सुबह सात बजे तक कार्रवाई चलती रही। उसके बाद पुलिस टीम ने खेतों की ओर रुख किया। फसलों में घुसकर पुलिस ने शराब बनाने वालों को चेक किया। इस दौरान टीम ने अवैध शराब बनाने की 17 भट्ठियां पकड़ीं, साथ ही दो सौ लीटर लहन नष्ट किया, ढाई सौ लीटर अवैध शराब भी बरामद हुई। दर्जनों बर्तन, केन, दो क्विंटल गुड़, 15 किलो नौसादर मिला। इस दौरान घरों में सिर्फ महिलाएं मिलीं जबकि विभिन्न स्थानों से चार लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने एक दिन पहले देख लिए थे हालात
एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ विनय कुमार द्विवेदी के मुताबिक एक दिन पहले वे रविवार शाम सादी वर्दी में सिर पर अंगोछा बांधकर गांव में घूमे थे। उन्होंने गांव वालों को अहसास ही नहीं होने दिया कि वे गांव में रेकी कर रहे थे। गांव के किस क्षेत्र में दारू की महक आ रही है, उन्होंने सब पता लगा लिया था। इसके बाद सोमवार तड़के पूरी तैयारी के साथ छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्तरा में दो सौ लीटर लहन नष्ट
बदायूं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने रविवार रात ग्राम भरकुईया के मजरा बस्तरा में छापा मारा। इस दौरान सोत नदी किनारे कई जगह अवैध शराब बनती पाई गई। लोगों ने गड्ढा खोदकर पन्नी में शराब भर रखी थी। पुलिस ने मौके से बरामद करीब दो सौ लीटर लहन नष्ट किया। इतनी शराब भी बरामद हुई। कई दर्जन बर्तन और केन बरामद हुईं। इसमें शेखूपुर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार, एसआई रुकुमपाल सिंह का विशेष सहयोग रहा।


धनूपुरा गांव में छापा मारने के लिए पूरी रात लगी है। तड़के घरों में अधिकतर महिलाएं थीं। इस दौरान चार लोगों को पकड़ा गया है। कई लोगों को चिह्नित भी किया गया है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-विनय कुमार द्विवेदी, सीओ उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed