{"_id":"5c4db782bdec2273a83b9781","slug":"71548597122-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में फायरिंग, लाठी-डंडे भी चले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में फायरिंग, लाठी-डंडे भी चले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी (बदायूं)। मिर्जापुर शोहरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जबरदस्त फायरिंग हुई और उनके बीच लाठी-डंडे भी चले, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर दोनों पक्षों के 43 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। करीब 13 लोग हिरासत में लिए गए हैं।
गांव निवासी सरवर और खुशमुद्दीन के बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्ष अपने-अपने घर से असलहे निकाल लाए और एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। दोनों पक्षों में करीब 24-25 राउंड गोली चली। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों में जाकर छिप गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। मारपीट में सरवर, इमरान, किशर, पुत्तन, जाकिर और फम्मो और दूसरे पक्ष के खुशमुद्दीन, आस मोहम्मद, अकील घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के 43 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
0000000000000
खुराफाती युवक ने फायरिंग
कर फैलाई दहशत
बदायूं। शनिवार देर शाम एक खुराफाती युवक ने एक मोहल्ले में फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ और फायरिंग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि कछला निवासी शिवम सक्सेना कई बार उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। घर से निकलते ही उसका पीछा करता है। उसे घर से निकलने तक नहीं देता। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। शनिवार शाम शिवम अपने साथियों के साथ उनके घर के बाहर रिवॉल्वर लेकर आया और फायरिंग कर दी। डर की वजह से वह बाहर नहीं निकले। अगर घर से निकलते तो शायद कुछ भी हो सकता था। उन्होंने त़ुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे तलाश किया जा रहा है।