{"_id":"5b2657184f1c1bda6e8b87e9","slug":"71529239320-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
Updated Sun, 17 Jun 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 17 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
चोरी गए जेवर बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल
गूंज संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस टीम का किया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। पिछले दिनों व्यापारी शिव अदलक्खा के घर से हीरा जड़ित और सोने-चांदी के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने एक चोर को उसकी चाची समेत दबोच कर मामले का वर्कआउट कर दिया है। उसके पास से एक घर में हुई चोरी का माल भी मिला है। सीओ भूषण वर्मा समेत पुलिस टीम ने दोनों से पूछताछ भी की। लाखों रुपये जेवरात बरामद कर लेने से खुश गूंज सामाजिक जनकल्याण शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है। पुलिस ने भदवारगंज मोहल्ले के गोविंद उर्फ गोविंदा और उसकी चाची हरदेवी पत्नी हरपाल को दबोचा था। पुलिस ने गोविंदा और उसकी चाची के पास से सोने की चार चूड़ियां, सोने की दो अंगूठी, हीरा जड़ित दो अंगूठी, हीरे के टॉप्स, चांदी के सिक्के, चांदी के कडे़, सोने के कुंडल और पाजेब बरामद कर लीं। पूछताछ के दौरान पुलिस को गोविंदा ने बताया कि जो माल उसके पास से बरामद किया गया है वह पंजाबी कॉलोनी के शिव अदलक्खा और गौतमपुरी मोहल्ले के मुकेश कुमार के घर की गई चोरियों का है। शिव अदलक्खा और मुकेश को बुलाकर पुलिस ने माल दिखाया तो उन्होंने पहचान कर ली। इसके बाद सीओ भूूषण वर्मा के निर्देशन में कोतवाल विनोद कुमार, एसएसआई जितेंद्र कुमार और शिवेंद्र भदौरिया ने बरामदगी की अभिलेखीय औपचारिकता पूरी कर ली।
चोरी की दोनों बड़ी घटनाओं के वर्कआउट से खुश गूंज सामाजिक जनकल्याण शिक्षा समिति की ओर से भगवान दास पैलेस में आयोजित समारोह सीओ और कोतवाल समेत पुलिस की छह सदस्यीय टीम को पुरस्कृत किया। समिति के पदाधिकारियों में चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा और राजन मेहंदीरत्ता ने पुलिस कर्मियों को शॉल और शील्ड भेंट की। साथ ही पुलिस के हौसले की तारीफ भी की। इस मौके पर सराफ प्रदीप गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार, शंकर गुप्ता, विक्रांत मेंदीरत्ता, प्रवेश शर्मा मौजूद थे।
-----------
इंसेट
मां की हत्या में गोविंदा के पिता को हो चुकी हैं जेल
उझानी। शातिर दिमाग गोविंदा को पुलिस अभिलेखों में कोई खास रिकार्ड नहीं है लेकिन उसने अब तक दो दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटना करने की बात पुलिस को बताई है। ज्यादातर के बारे में तो वह नाम भी नहीं जानता। घटनाओं को वह अकेले की अंजाम तक पहुंचाता रहा है। हालांकि उम्र करीब 22 साल है लेकिन 15 साल में उसकी मां की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। मृतका के मायके वालों की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गोविंदा के पिता रामखिलाड़ी को जेल भेज दिया था। चोरी के माल को वह अपनी चाची के जरिए ठिकाने लगा दिया करता था। इधर, सूत्रों की माने तो पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक सुनार को भी हिरासत में लिया था। उससे से भी पूछताछ की जा रही है।