फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी को गोली मारी

लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी को गोली मारी

Tue, 24 Oct 2017 12:09 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी को गोली मारी
घायल मेहरबान सिंह। - फोटो : अमर उजाला
उझानी (बदायूं)। लूट के इरादे से कछला के एक घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए। इसपर बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह घटना रविवार रात करीब दो बजे की है। कछला के वार्ड नंबर चार के मुरावन नगला निवासी मेहरबान रोजाना की तरह रविवार शाम खाना खाने के बाद आंगन में सोने चले गए। पत्नी मोरश्री बरामदे में सोई थी। मेहरबान सिंह के मुताबिक रात में कमरे का ताला तोड़े जाने की आवाज सुनाई दी। उसने देखा तो घर के अंदर तीन बदमाश खड़े थे। तभी उसने एक बदमाश पर लाठी का प्रहार किया। साथी को पिटता देख दूसरे बदमाश ने मेहरबान के ऊपर फायर झोंक दिया। फायर मेहरबान के कूल्हे में लगा। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। चीख सुनकर पत्नी मोरश्री जाग गई। उसने पति को खून से लथपथ पड़ा देख शोर मचा दिया। इससे पड़ोस वाले घर में सो रहे दोनों बेटे जाग गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

घायल मेहरबान को उझानी सीएचसी में लाया गया। डॉ. निरंजन सिंह ने हालत गंभीर देखकर उसे बरेली रेफर कर दिया। घरवालों ने घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल के बेटे वीरेंद्र ने बताया कि बदमाशों ने गोली मारने से पहले दूसरे कमरे का ताला भी तोड़ लिया था। कमरे में रखे संदूक को तोड़ डाला। घायल की पत्नी ने बताया कि बदमाश संदूक से जेवरात और नकदी निकाल ले गए। मेहरबान को गोली मारकर फरार बदमाशों की तलाश के लिए कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह ने तहकीकात शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज की सूचना के बाद मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल ने घायल की पत्नी और आसपास के लोगों से घटना को लेकर जानकारी हासिल की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल के परिवार वालों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed