{"_id":"5caf3a7ebdec2260e22adc01","slug":"61554987646-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी और युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी और युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मूसाझाग और कादरचौक इलाके में एक किशोरी और एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है, जबकि युवती के परिवार वाले शव को बगैर पोस्टमार्टम के अपने घर ले गए।
कादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी विमलेश (17) पुत्री शेरसिंह की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे पुलिस रात में ही गांव पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता शेर सिंह ने बताया कि होली वाले दिन विमलेश को सांप ने डस लिया था। इलाज से विमलेश ठीक हो गई पर उसे दौरे पड़ने लगे। बुधवार रात विमलेश को दौरा पड़ा था, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार दोपहर पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में विमलेश की मौत का कारण दम घुटना आया है। इससे माना जा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला भी हो सकता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के ग्राम घुमरईया निवासी पिंकी पाल (19) पुत्री वीरपाल की गुरुवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। वह घर में उल्टियां कर रही थी। इस पर परिवार वाले जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने पिंकी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। वह बगैर पोस्टमार्टम के शव को अपने घर ले गए। जिला अस्पताल से प्वॉयजनिंग केस बताकर पुलिस को सूचना दी गई है।