{"_id":"5c659725bdec2254606a70af","slug":"61550161701-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, घर से तमंचा और खाली खोखा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, घर से तमंचा और खाली खोखा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के जालंधरी सराय मोहल्ले में गुरुवार शाम एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके घर से तमंचा और खाली खोखा बरामद कर लिया।
करीब 22 वर्षीय बबलू पुत्र अंसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी था। परिवार वालों के मुताबिक बबलू गुरुवार देर शाम शहर से घूमकर लौटा था। उसके बाद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। इस पर परिवार वाले दौड़कर कमरे में पहुंचे, जहां बबलू खून से लथपथ पड़ा था। उसकी हालत देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। वे तुरंत युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ओमकार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कमरे में बेड पर तमंचा पड़ा था। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर पुलिस को एक खाली खोखा भी मिला है। बाद में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों से इस संबंध में बात की। उन्होंने बताया कि युवक का परिवार काफी गरीब है। युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। घर की जिम्मेदारी थी। इससे युवक कुछ परेशान था।