फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, दूसरी फंदे पर लटकी

विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, दूसरी फंदे पर लटकी

Fri, 07 Dec 2018 06:03 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, दूसरी फंदे पर लटकी
बिनावर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसे बचाने के प्रयास में परिवार वाले बरेली ले गए थे, जहां पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया। जिस पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं कादरचौक इलाके में एक विवाहिता ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसने भी इलाज के दौरान बरेली में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बिनावर। थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरोड़ी निवासी 21 वर्षीय मोनिका उर्फ मोनी पत्नी रोहित शुक्रवार सुबह फंदे पर लटक गई। परिवार वालों की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत नीचे उतार लिया और उसे गंभीर हालत में बरेली ले गए। ससुराल वालों ने विवाहिता को सुभाष थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता की मौत की खबर सुनकर उसके मायके वाले भी हॉस्पिटल आ गए। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, परिवार वालों की माने तो गुरुवार रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ससुराल वालों ने मोनी को समझाया भी था लेकिन वह नहीं मानी और उसने फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

कादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सदाठेर निवासी 22 वर्षीय विमलेश पत्नी भगवान सिंह ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। इस पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उसे बरेली रैफर कर दिया। गुरुवार रात उसकी इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। विवाहिता के शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। विवाहिता के पिता ब्रजपाल निवासी अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठा निवासी ने विमलेश के पति भगवान सिंह, देवर लालमन और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed