{"_id":"5bad203f867a55013061c27a","slug":"61538072639-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में खाद की तरह फैलाया करोड़ों का डोड़ा, चलवाया ट्रैक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में खाद की तरह फैलाया करोड़ों का डोड़ा, चलवाया ट्रैक्टर
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो-53
खेत में फैलाया डोडा, चलवाया ट्रैक्टर
नारकोटिक्स टीम ने नष्ट कराया 833 क्विंटल डोडा, एसडीएम और सीओ मौजूद रहे
अमर उजाला ब्यूरो
ककराला (बदायूं)। नारकोटिक्स टीम और स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को गभियाई गांव के एक गोदाम में भरा 833 क्विंटल डोडा नष्ट कराया। कुछ डोडे को ढेर लगवाकर आग के हवाले कर दिया गया। बाकी डोडे को खेतों में खाद की तरह फैला दिया गया और उसके ऊपर से ट्रैक्टर से जुताई करवा दी गई।
अलापुर थाने के कस्बा ककराला निवासी नजमुल जमा खां का पड़ोसी गांव गभियाई में डोडा गोदाम है। शासन स्तर से नजमुल का डोडा पाउडर का लाइसेंस काफी समय पहले निरस्त कर दिया गया था। उसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया। गोदाम में 833 क्विंटल डोडा बुरादा भरा हुआ था। इस डोडा की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। लाइसेंस निरस्तीकरण के संबंध में कोर्ट में वाद दायर है और इस समय यह मामला विचाराधीन भी है। गुरुवार को नारकोटिक्स टीम इंचार्ज राम महर सिंह, अफीम मंडलीय अधिकारी नीरज सिंह, एसडीएम दातागंज दिनेश कुमार सिंह, सीओ दातागंज एसपी सिंह और जिला आबकारी अधिकारी सुनील मिश्रा गभियाई गांव पहुंचे। टीम ने पहले गोदाम की सील तुड़वा कर डोडा चेक किया। उसके बाद क्षेत्र से मजदूर और ट्रैक्टर मंगवाकर डोडा को नष्ट कराया। टीम ने एक-एक बोरी डोडा को मिट्टी में मिलवा दिया।