फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आज सीबीआई मुख्यालय पर धरना देंगे नजीब के घरवाले

आज सीबीआई मुख्यालय पर धरना देंगे नजीब के घरवाले

Mon, 26 Feb 2018 12:46 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
आज सीबीआई मुख्यालय पर धरना देंगे नजीब के घरवाले
demo pic
आज सीबीआई मुख्यालय पर धरना देंगे नजीब के घरवाले
विज्ञापन

एक साल चार महीने में नतीजा न निकलने पर हैं खफा
जेएनयू के मांडवी होस्टल से गायब हुआ था बदायूं निवासी छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर निवासी जेएनयू के छात्र नजीब का एक साल चार महीने बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। दिल्ली पुलिस के बाद सीबीआई के भी टालमटोल भरे रवैये से आहत नजीब के परिवारीजन सोमवार को दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय पर धरना देंगे। उनके समर्थन में कई संगठनों के लोग धरने में शामिल हो सकते हैं।
बदायूं शहर के वेदों टोला निवासी नजीब जेएनयू में परास्नातक का छात्र था। वह जेएनयू के मांडवी छात्रावास में रहता था। पंद्रह अक्तूबर 2016 की रात वह अपने कमरे से गायब हो गया था। इससे पहले उसका कुछ साथी छात्रों से विवाद हुआ था। इस मामले में नजीब की मां फात्मा नफीस ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहले दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच की और बाद में केस सीबीआई के हवाले कर दिया गया। नजीब की गुमशुदगी को लेकर उस वक्त दिल्ली राज्य सरकार और केंद्र सरकार में आरोप प्रत्यारोप का दौर चला था। कई राजनीतिक पार्टियों और छात्र संगठनों ने नजीब के परिवार के समर्थन में आंदोलन किया। जेएनयू के छात्रों ने बदायूं आकर भी आंदोलन किया। युवा नेता आमिर सुल्तानी, बदायूं यूूथ के अध्यक्ष जिया अंसारी समेत कई स्थानीय संगठनों ने बदायूं और दिल्ली में नजीब के परिवार की मदद को जंग लड़ी। सांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद में कई दलों के नेताओं के साथ मार्च करके विरोध जताया था और गुमशुदगी को लेकर सरकार से जवाब मांगा था। सीबीआई की गहन विवेचना के बावजूद आज तक न तो नजीब का पता लगा और न ही इस मामले में किसी आरोपी को सामने लाया जा सका है।
विज्ञापन

नजीब की मां फात्मा ने सोमवार दोपहर बाद तीन बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित सीबीआई मुख्यालय के सामने धरना देने का निर्णय किया है। नजीब के भाई हसीब ने बताया कि उनका पूरा परिवार दिल्ली में पहले ही आ चुका है। कानूनी लड़ाई लड़ रही बहन सदफ भी साथ है। वह सभी लोग धरने पर बैठेंगे। चूंकि इस धरने की कॉल पहले से की गई है इसलिए कुछ और लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं। आमिर सुल्तानी ने बताया कि जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित कुमार पांडेय भी धरने में शामिल होंगे। यहां परिवार सीबीआई से पूछेगा कि उसने अब तक नजीब की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में क्या किया है ?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed