फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गुड़ की खौलती कढ़ाई में गिरे कारीगर की मौत

गुड़ की खौलती कढ़ाई में गिरे कारीगर की मौत

Sun, 14 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
गुड़ की खौलती कढ़ाई में गिरे कारीगर की मौत
फोटो- 29
विज्ञापन

गुड़ की खौलती कढ़ाई
मेें गिरे कारीगर की मौत
सहसवान के धुबिया गांव का मामला, साजिश की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के धुबिया गांव मेें शुक्रवार को एक गुड़ कारीगर खौलती कढ़ाई में गिर पड़ा। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने साजिश का शक जताया है। जिला अस्पताल में परिवार की महिलाएं पहुंचीं तो कोहराम मच गया।
धुबिया गांव निवासी अनिल (28) पुत्र तेजपाल गुड़ बनाने के कारीगर थे। वह गांव में ही किराए की जमीन पर लगे रामपुर जिले के स्वार टांडा थाना क्षेत्र में दढ़ियाल गांव निवासी सलीम के कोल्हू पर काम करते थे। शुक्रवार दोपहर वह कोल्हू पर गन्ने की पेराई करके गुड़ बना रहे थे। इस दौरान वह किसी तरह खौलती कढ़ाही में गिर पड़े। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद उनके ससुर बदायूं निवासी अधिवक्ता सत्यप्रकाश झा ने बताया कि अनिल का सिर और पैर पूरी तरह सही हैं जबकि धड़ झुलसा हुआ है। वह अगर किसी लापरवाही से गिरे होते तो सिर या पैर जरूर झुलसते। लग रहा है कि कुछ लोगों ने उन्हें पकड़कर धड़ को कढ़ाही में डुबोया है। घटना के बारे में जहां मालिक और पार्टनर कुछ नहीं बोल रहे वहीं बाकी कारीगरों को भी चुप करा दिया गया है। उन्हें इसमें साजिश का संदेह है। सहसवान पुलिस से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग करेंगे। यहां मौजूद अनिल की पत्नी मनीषा और मां रामवती फूट फूटकर रो रहीं थीं। मनीषा ने बताया कि उनकी तीन बेटियां और दो छोटे बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed