{"_id":"59e74cc44f1c1bcc538b7f51","slug":"61508330692-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी से दिनदहाड़े लूटे 98 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गल्ला व्यापारी से दिनदहाड़े लूटे 98 हजार रुपये
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उहसैत (बदायूं)। बैंक से रुपये निकालने के बाद घर जा रहे गल्ला व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 98 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी और उसके बेटे ने बाइक से बदमाशों का काफी दूर तक पीछा भी किया। पीड़ित व्यापारी ने जब थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की तो दरोगा ने भगा दिया। लूट की इस घटना से क्षेत्र की जनता में दहशत है।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया हरदोपट्टी निवासी गल्ला व्यापारी रामसेवक गुप्ता ने स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक और जिला सहकारी बैंक से अपने खाते से मंगलवार को 49-49 हजार रुपये निकाले थे। वह बाइक से अपने बेटे सतेंद्र कुमार गुप्ता के साथ घर को जा रहे थे कि सोतनदी के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने रामसेवक से बैग छीन लिया। बदमाश तेजी से कटरा सआदतगंज की ओर भागे। रामसेवक गुप्ता ने अपने बेटे के साथ बदमाशों का पीछा किया। त्रिलोकपुर के पास पहुंचने के बाद बदमाश नजर नहीं आए। व्यापारी ने बताया कि थाने आकर उन्होंने घटना की जानकारी दी। उस समय मिले दरोगा लक्ष्मण प्रसाद ने उन्हें भगा दिया।
एसओ धर्मेंद्र कुमार से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने भी घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। लूट की इस घटना से क्षेत्रीय जनता में दहशत का माहौल है।