फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हाईवे जाम करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

हाईवे जाम करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Fri, 08 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
उद्यैती। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बवाल करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फैजगंज थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शुक्रवार को गांव में दबिश दी। हालांकि बवाल करने वाला कोई आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया।

चार सितंबर को थाना फैजगंज क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर डीसीएम चालक ने गनगौली गांव निवासी दीपक को टक्कर मार दी थी। इसमें उसकी मौके पर मौत हो गई थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे करीब चार घंटे जाम रखा। पुलिस के साथ मारपीट और जमकर पथराव किया था। इसमें दो पुलिस कर्मियों समेत कई लोगों को चोटें आई थीं। मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह भीड़ को शांत किया। हाईवे पर जमकर बवाल करने के आरोप में पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, जिसमें 21 लोगों को नामजद किया गया। शुक्रवार को पुलिस टीम ने गनगौली गांव में दबिश दी। पुलिस के आने की भनक लगने पर आरोपी अपने घरों से भाग गए। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed