{"_id":"593a8d384f1c1bbe348b456b","slug":"61497009464-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत नौ स्नानार्थी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उझानी में बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत नौ स्नानार्थी घायल
Updated Fri, 09 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत नौ लोग हादसे का शिकार हो गए। एक बाइक को चपेट में लेकर टेंपो भी सड़क किनारे पलट गया। घायलों में तीन के पैर टूटे हैं। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसे शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर कोतवाली क्षेत्र में हुए। कछला से गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार सहसवान में सुजातनगर पस्तौर गांव के निवासी विजय (35), भाई मोरपाल (40) और मोरपाल की पत्नी शकुंतला (36) को बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव दहेमू के पास सामने से तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। चालक टेंपो पर नियंत्रण खो बैठा। टेंपो सड़क किनारे पलट गया। टेंपो सवार एक युवक के भी चोट लगी है। बाइक चालक ने भी हेलमेट नहीं पहना था। इसके अलावा बिल्सी-बिसौली रोड पर वितरोई के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बिल्सी के गांव बडनौमी निवासी 35 वर्षीय नेत्रपाल पुत्र चंद्रपाल घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार मुजरिया के गांव रसूला निवासी भुवनेश कुमार (18) पुत्र नवाब सिंह, जयसिंह (50) और जयसिंह का पांच वर्षीय नाती अंकुर घायल हो गया। जयसिंह, नेत्रपाल और भुवनेश का पैर टूट गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। चिकित्साधीक्षक महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बता दें कि सड़क हादसे में घायल एक भी व्यक्ति हेलमेट नहीं पहने था। हेलमेट नहीं पहने होने की वजह से उनके सिर में भी चोटें लगी हैं।