फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मुर्गी फार्म का मालिक ही निकला चौकीदार का हत्यारा

मुर्गी फार्म का मालिक ही निकला चौकीदार का हत्यारा

Thu, 07 Mar 2019 07:38 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
मुर्गी फार्म का मालिक ही निकला चौकीदार का हत्यारा
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार दोपहर अलापुर के चौकीदार हत्याकांड का खुलासा कर दिया। चौकीदार की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मुर्गी फार्म का मालिक ही निकला। चौकीदार का कसूर इतना था कि वह शराब के नशे में उसकी चारपाई पर सो गया था। नहीं उतरा तो फार्म मालिक ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उससे तमंचा बरामद कर लिया है। दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए श्री त्रिपाठी ने बताया कि वार्ड नंबर पांच नन्हे नगला निवासी ब्रजपाल (45) कस्बे के ही फुरकान पुत्र निहालउद्दीन के मुर्गी फार्म पर चौकीदारी करता था। करीब चार-पांच दिन पहले ही उसने चौकीदारी शुरू की थी। ब्रजपाल शराब पीने का आदी था। वह रोजाना शराब पी लेता था। तीन फरवरी की रात उसकी मुर्गी फार्म के अंदर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार वालों ने मुर्गी फार्म मालिक फुरकान पर हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान कई तथ्य ऐसे मिले, जिससे लग रहा था कि कहीं न कहीं फुरकान झूठ बोल रहा है। पुलिस ने एक दिन पहले उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने सारा सच उगल दिया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में फुरकान ने हत्या करना कबूल किया है। फुरकान ने कहा था कि ब्रजपाल शराब के नशे में उसकी चारपाई पर सो गया था। जब उसने उसे चारपाई से उठाया, तो ब्रजपाल बोला कि वह तो चारपाई पर ही सोएगा, फुरकान जमीन पर सो जाए। इसको तौहीन समझते हुए उसने ब्रजपाल की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर तमंचा और कारतूस मुर्गी फार्म के पीछे छिपा दिया। पुलिस ने फुरकान की निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया। गुरुवार दोपहर उसे पुलिस लाइन लाया गया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। ब्रजपाल की हत्या का खुलासा करने में इंस्पेक्टर अलापुर कृष्ण गोपाल शर्मा, एसआई रणजीत बहादुर सिंह, सिपाही सुनील कुमार, मनोज कुमार, लोकेंद्र का प्रमुख सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed