फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फायरिंग में घायल युवक की मौत, हुसैनपुर में पुलिस-पीएसी तैनात

फायरिंग में घायल युवक की मौत, हुसैनपुर में पुलिस-पीएसी तैनात

Sat, 24 Nov 2018 05:23 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग में घायल युवक की मौत, हुसैनपुर में पुलिस-पीएसी तैनात
उझानी (बदायूं)। हुसैनपुर खेड़ा में दो गुटों में चल रही खूनी रंजिश में हमलावर पक्ष की फायरिंग के दौरान घायल राजीव तोमर की इलाज के दौरान शनिवार तड़के मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही अफसरों ने जातीय तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस को पहरा लगा दिया। उसहैत और मूसाझाग थानाध्यक्ष ने फोर्स के साथ आरोपियों के घरों पर नजर रखी तो पीएसी के साथ कोतवाली पुलिस ने गश्त बढ़ा दी। इसी के साथ पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले को हत्या में तरमीम कर लिया। अपराह्न में राजीव का शव गांव पहुंचा तो मृतक के पक्ष के लोगों में गुस्सा नजर आया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी राजीव तोमर उर्फ राजू (20) को शुक्रवार शाम को खेत की जुताई करके लौटते समय गांव के दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली मार दी थी। पुलिस ने देर रात ही उसके भाई की ओर से पप्पू कश्यप, गेंदनलाल, रामसिंह और होरीलाल के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन शनिवार तड़के इलाज के दौरान राजीव ने जिला अस्पताल में दमतोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही अफसरों ने हुसैनपुर में पुलिस और पीएसी को लगा दिया। उसहैत और मूसाझाग थानाध्यक्षों को पुलिस के साथ आरोपियों के घरों पर लगाया गया जबकि पीएसी और कोतवाली पुलिस ने गलियारों में गश्त की। पोस्टमार्टम के बाद राजीव का शव पहुंचा तो मृतक के पक्ष के लोगों में गुस्सा भी नजर आया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी का भी इजहार किया। उधर, सीओ भूषण वर्मा ने मृतक के भाइयों समेत ग्रामीणों से भी घटना के बारे में जानकारी की। उन्होंने मृतक के घरवालों को बताया कि मामला हत्या में तरमीम कर लिया गया है। हुसैनपुर में जातीय आशंका के चलते पीएसी को फिलहाल तैनात रखा जाएगा। बताते हैं कि दोनों गुटों का इलाके में खासा असर है। इसलिए पुलिस भी हालात पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

 
चार भाइयों में सबसे छोटा था राजीव तोमर
उझानी। मृतक राजीव तोमर उर्फ राजू चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह खेती भी देखा करता था। राजीव के पिता सुरेंद्रपाल की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक के भाई धीरपाल की मानें तो राजीव पर हमला योजनाबद्ध ढंग से किया गया था। उसके साथ चचेरा रेशू भी था लेकिन ड्राइविंग सीट पर बैठे होने की वजह से राजीव घिर गया। राजीव को हमलावरों ने पहले भी घेरने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसैनपुर में जातीय तनाव जैसा माहौल नहीं है। प्रतिशोध में किसी भी पक्ष को नुकसान नहीं हो, इसलिए ही पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें भी बनाई गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- विनोद कुमार, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed