फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पड़ौआ में दीवार काटकर परचून की दुकान में चोरी

पड़ौआ में दीवार काटकर परचून की दुकान में चोरी

Sat, 02 Jun 2018 06:40 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
पड़ौआ में दीवार काटकर परचून की दुकान में चोरी
फोटो--11, 12, 13
विज्ञापन


पड़ौआ में दीवार काटकर
परचून की दुकान में चोरी
मौके पर पड़े मिले दो कारतूस, पुलिस ने शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर से सटे गांव पड़ौआ में शुक्रवार रात चोरों ने एक परचून की दुकान की दीवार काट ली और हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी करके ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को दुकान के पीछे दो कारतूस पड़े मिले। पुलिस ने कारतूस कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दुकानदार ने तहरीर दे दी है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ौआ निवासी अभय कुमार उर्फ प्रदीप कुमार की गांव में ही मुख्य रोड पर प्राइमरी स्कूल के बराबर में परचून की दुुकान है। शुक्रवार रात दस बजे तक अभय अपनी दुकान पर ही बैठे रहे थे। आंधी आने के बाद उन्होंने अपनी दुकान बंद की और घर चले गए। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उसके बाद उन्होंने तुरंत यूपी 100 को सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना करने के दौरान दुकान के पीछे दो कारतूस पड़े मिले। पुलिस ने दोनों कारतूस अपने कब्जे में लेते हुए दुकान का मौका मुआयना किया। इस दौरान पता चला कि चोरों ने पीछे से दुकान की दीवार काट ली थी। दुकान की पिछली दीवार प्राइमरी स्कूल की ओर है, जिससे सामने से आने-जाने के वालों को चोरी का पता ही नहीं चला और चोर आराम से अपना काम करके निकल गए। दुकानदार अभय के मुताबिक चोर दुकान से करीब डेढ़ लाख का सामान और नकदी चोरी करके ले गए। उन्होंने तहरीर दे दी है। इस घटना से दुकानदार के परिवार में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed