{"_id":"5b0d77954f1c1bae6e8b5381","slug":"51527609237-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिए पीसीएफ के प्रबंधक-कर्मचारियों पर रिपोर्ट के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम ने दिए पीसीएफ के प्रबंधक-कर्मचारियों पर रिपोर्ट के आदेश
Updated Wed, 30 May 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने दिए पीसीएफ के प्रबंधक-कर्मचारियों पर रिपोर्ट के आदेश
गेहूं बेचने के बाद भी नहीं मिला भुगतान, किसान की शिकायत पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
शासन के आदेश के बाद भी गेहूं बेचने वाले किसानों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। पीसीएफ वजीरगंज के क्रय केंद्र पर एक किसान को गेहूं बेचे काफी दिन हो गए हैं, लेकिन भुगतान नहीं मिला है। कई बार वह अधिकारियों के यहां चक्कर लगा चुका है। मंगलवार को इस किसान ने डीएम को पत्र देकर सारी स्थिति से अवगत कराया। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीएम वित्त और राजस्व को पीसीएफ के प्रबंधक और कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
बिसौली क्षेत्र के गांव पचतौर निवासी तेजपाल शर्मा पुत्र चोखे लाल ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि तीन और पांच मई को पीसीएफ वजीरगंज पर दो बार में 25.5 क्विंटल गेहूं डाला था। आरोप है कि उससे एक-एक हजार रुपये सुविधा शुल्क नकद लिया गया। तीन मई को दिए गेहूं का भुगतान आठ मई को हो गया था। जबकि पांच मई को दिए गेहूं का भुगतान 24 दिन बाद भी नहीं हो सका है, जबकि शासन के आदेश 72 घंटे में भुगतान के हैं। तेजपाल ने कहा है कि उसे पक्की रसीद भी नहीं दी गई है। सादा कागज पर पर्ची गेहूं का वजन और तारीख लिखकर दी है। वह भुगतान को लगातार चक्कर लगा रहा है। एडीएम एफआर ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को फोन करके पेमेंट कराने के निर्देश भी दिए थे। आरोप है कि पीसीएफ प्रबंधक ने उन्हें घर से कई बार बुलाकर गुमराह किया है। पीड़ित ने पीसीएफ के कर्मचारी और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के एडीएम एफआर को निर्देश दिए हैं।