{"_id":"595b93764f1c1b2e558b4979","slug":"51499173750-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला में अनहोनी से आशंकित दुकानदारों ने बंद रखा बाजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछला में अनहोनी से आशंकित दुकानदारों ने बंद रखा बाजार
Updated Tue, 04 Jul 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला में सोमवार शाम को दो गुटों में मारपीट और एसिड अटैक के आरोप के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष के लोग लामबंद हो गए। फिर से झगड़े की आशंका के मद्देनजर दुकानदार भी दहशत में आ गए। उन्होंने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। दुकानदारों को समझाने के लिए पुलिस का प्रयास भी नाकाम हो गया। स्थिति काबू पाने को अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। शाम तक बाजार बंद रहा। इस दौरान घायल सैनिक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी अफसरों से की। सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों को कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बाजार बंद का सबसे ज्यादा असर कछला चौराहे पर देखने को मिला। ठेला-खोमचा वाले कुछ लोग चौराहे पर पहुंचे भी लेकिन जब उन्होंने आसपास की दुकानों को बंद देखा तो सामान समेट कर चले गए। कुछ दुकानदारों ने पुलिस को यह भी बताया कि झगड़ा बढ़ने पर दुकानों में तोड़फोड़ की आशंका बढ़ जाएगी। ऐसे में, दुकानें बंद रखना ज्यादा सुरक्षित रहेगा।
दोपहर बाद सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया और प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल दुकानदारों समेत दोनों पक्ष के लोगों को समझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कादरचौक, मुजरिया और उघैती थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाकर तैनात कर दिया। चौराहे के आसपास लोगों की भीड़ को भी इकट्ठा नहीं होने दिया गया। सीओ ने माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए भाजपा नेता झंडू सिंह से भी बात की। उनका कहना है कि सैनिक प्रतीक तोमर पर हमला करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाए। बता दें कि सोमवार शाम को मारपीट और एसिड अटैक की घटना में सैनिक तो दूसरे पक्ष की ओर से दुकानदार बबलू और गौतम घायल हो गए थे। तीनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
---------------
इंसेट
सैनिक ने डकैती तो बबलू ने दर्ज कराई तेजाब फेंकने की रिपोर्ट
उझानी। कछला चौराहे पर एसिड अटैक और मारपीट की घटना में पुलिस ने देर रात दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर दी। घायल सैनिक प्रतीक तोमर उर्फ मोनू पर जानलेवा हमला कर बबलू पक्ष के लोगों ने सोने की चेन लूट ली थी। हमलावरों की संख्या चार से अधिक होने की वजह से अरुण उर्फ करतार, करतार का भाई श्रीनिवास, नन्हे, बबलू और उसके भाई विपिन को डकैती में नामजद किया गया है। प्रतीक पूना में तैनात है। वह पिछले दिनों ही घर आया है। दूसरे पक्ष के घायल बबलू के पिता नेमसिंह ने प्रतीक उर्फ मोनू, सौरभ तोमर, राजेश तोमर और नरेश को एसिड अटैक और मारपीट में नामजद कराया है। बबलू के दोनों हाथ झुलस गए हैं। उसके चचेेरे भाई गौतम का कान कट गया है। बता दें कि दशहरा मेला में दुकानदारों को लूटने की कोशिश के मामले में सैनिक के परिजन मेलाध्यक्ष राजेश तोमर ने बबलू, श्रीनिवास, करतार और सत्यभान को नामजद कराया था। उसके बाद से दोनों पक्ष में रंजिश बढ़ गई थी।
-----------------------
वर्जन
कछला में किसी भी पक्ष ने दुकानदारों पर दबाव डालकर बाजार बंद नहीं कराया था। कुछ लोगों ने खुद ही दुकानें बंद कर ली। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्यादातर दुकानें खुल गई हैं। तनाव भी नहीं है।
- संजय गोयल, प्रभारी निरीक्षक