फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग की मौत, भाई और भतीजे घायल

ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग की मौत, भाई और भतीजे घायल

Fri, 17 May 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग की मौत, भाई और भतीजे घायल
दातागंज (बदायूं)। ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार बुजुर्ग की पहिये से कुचलकर मौत हो गई, जबकि उसका भाई और उसके दो भतीजे जख्मी हो गए। पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हादसा गुरुवार की शाम समरेर ब्लॉक के सामने हुआ। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव दलेलनगर निवासी ओमकार (60) अपने भाई और भतीजों के साथ टेंपो से कहीं जा रहे थे। इसी बीच पीछे से एक ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से ओमकार टेंपो से निकलकर बाहर जा गिरे और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही ओमकार की मौत हो गई, जबकि उनका भाई नन्हें और भतीजे उदयवीर व पवन घायल हो गए। आसपास के बहुत से लोग मौके पर आ गए। उन्होंने ट्रैक्टर और चालक को पकड़ लिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को मय ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। इधर ओमकार की मौत की खबर सुनकर अन्य परिवारीजन भी आ गए। घायलों ने निजी डॉक्टर के यहां ले जाया गया। पीड़ित के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed