फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, एक घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, एक घायल

Mon, 06 May 2019 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, एक घायल
उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपुर में रविवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंचे गांव वालों ने बमुश्किल ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा किया और शव को बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

करीब 26 वर्षीय योगेश ठाकुर पुत्र नरेश उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपुर निवासी था। वह गांव के रतिराम शर्मा का ट्रैक्टर चलाता था। रविवार को योगेश ट्रैक्टर लेकर धनपाल के गेहूं लेने खेत पर जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक योगेश ट्रैक्टर लेकर गांव से एक किलोमीटर दूर पहुंचा था कि तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया और योगेश उसके नीचे दब गया। इसकी सूचना पर गांव से दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। उसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर जैसे-तैसे ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा किया। जब तक युवक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में योगेश का साथी अर्जुन पुत्र धनपाल भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed