फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   महिला अस्पताल में वार्ड आया से भिड़ी आशा वर्कर, हंगामा

महिला अस्पताल में वार्ड आया से भिड़ी आशा वर्कर, हंगामा

Sun, 14 Apr 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में वार्ड आया से भिड़ी आशा वर्कर, हंगामा
बदायूं। महिला अस्पताल में शनिवार को कमीशनखोरी के चक्कर में जमकर हंगामा हो गया। एक आशा वर्कर ने वार्ड आया के साथ गाली-गलौज कर दी। उससे भी जी नहीं भरा तो उसने कार्यालय में जाकर एक कर्मचारी को गाली सुना दी, जिस पर कर्मचारी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन उससे पहले आशा वर्कर अस्पताल से रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक आशा वर्कर गर्भवती महिला को महिला अस्पताल लेकर आई थी। उसकी डिलीवरी होने में कुछ समय था, जिससे आशा वर्कर महिला को अस्पताल में छोड़कर चली गई। इधर, अस्पताल में पहले से लगीं कमीशनखोर आशा वर्कर उस महिला को डॉक्टर की लापरवाही का डर दिखाकर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। शनिवार सुबह आशा वर्कर अस्पताल लौटी तो वह गर्भवती महिला नहीं मिली। उसने सभी वार्डों में तलाश कर लिया और पूछा भी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर उसने एक कमीशनखोर आशा वर्कर पर शक जताया था, इससे कमीशनखोर आशा वर्कर बौखला गई और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने अस्पताल की वार्ड आया से गाली-गलौज की। दोनों ओर से जमकर तू तू-मैं मैं हुई। कमीशनखोर आशा वर्कर ने एक कर्मचारी से भी बदतमीजी की। इससे कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन उससे पहले आशा वर्कर मौके से फरार हो गई। वार्ड आया ने बताया कि कई आशा वर्कर कमीशनखोरी के चक्कर में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल ले जाने में लगी हैं लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed