फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शेखूपुर चीनी मिल जीएम और गन्ना अधिकारी में मारपीट, हंगामा

शेखूपुर चीनी मिल जीएम और गन्ना अधिकारी में मारपीट, हंगामा

Fri, 28 Dec 2018 12:46 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
शेखूपुर चीनी मिल जीएम और गन्ना अधिकारी में मारपीट, हंगामा
शेखूपुर चीनी मिल के जीएम और गन्ना अधिकारी में मारपीट
विज्ञापन

बदायूं। शेखूपुर चीनी मिल के जीएम और गन्ना अधिकारी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। गन्ना तुलवाने पहुंचे किसान गन्ना अधिकारी के पक्ष में उतर आए, जिससे काफी देर तक जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। एहतियातन पुलिस ने मिल का गेट बंद करा दिया।
मामला गुरुवार देर शाम का है। शेखूपुर मिल परिसर में गन्ना अधिकारी प्रसादी लाल का केबिन है। शाम को वह उसमें बैठे थे। उनके बराबर जीएम वीरेंद्र सिंह का केबिन है। पुलिस के मुताबिक जीएम और गन्ना अधिकारी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक के बाद गाली गलौज हो गई। प्रत्यक्षदर्शियो की मानें तो जीएम ने गन्ना अधिकारी से मारपीट कर दी। इससे मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। गन्ना अधिकारी से मारपीट की खबर जब गन्ना तुलवाने आए किसानों को पता चली तो हंगामा शुरू हो गया। किसान जीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इससे मिल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। मिल में हंगामे का पता चलने पर प्रभारी एसओ अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह मामला शांत किया। जीएम ने गन्ना अधिकारी पर शराब पीकर गाली देने का आरोप लगाया। उसके बाद पुलिस गन्ना अधिकारी को अपने साथ थाने ले गई। देर रात जिला अस्पताल में गन्ना अधिकारी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में एल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस दोनों पक्षों से मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। देर रात तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। हंगामे को देखते हुए फिलहाल अगली कार्रवाई तक चीनी मिल बंद रहने के आसार नजर आ रहे हैं। इस संबंध में जब जीएम से बात करने की कोशिश की गई उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

---------------
चीनी मिल में जीएम और गन्ना अधिकारी के बीच विवाद हुआ था। किसान गन्ना अधिकारी के पक्ष में थे, जिससे उन्होंने मिल गेट बंद करा दिया है। फिलहाल मारपीट हुई है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार, प्रभारी एसओ, सिविल लाइंस
----------------
मेरे साथ बिना किसी बात पर मारपीट की गई थी। पुलिस ने मेरा मेडिकल परीक्षण भी कराया है। जीएम ने मेरे साथ सही नहीं किया। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रसादीलाल, गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed