फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मेले से लौट रहे दो भाइयों को चाकू से गोदा, एक की मौत

मेले से लौट रहे दो भाइयों को चाकू से गोदा, एक की मौत

Sat, 17 Nov 2018 07:47 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
मेले से लौट रहे दो भाइयों को चाकू से गोदा, एक की मौत
जरीफनगर (बदायूं)। दानपुर मेले से शुक्रवार देर रात लौट रहे दो सगे भाइयों पर गांव के ही लोगों ने चाकू से हमला बोल दिया, जिससे बड़े भाई की कुछ देर बाद मौत हो गई। जबकि छोटा भाई जांघ में चाकू लगने से घायल हो गया। इस दौरान मृतक का बेटा भी साथ था, उसके कुछ चोटें आई हैं। मृतक के भाई ने दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हत्या की यह वारदात जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दानपुर की है। घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर ग्राम कोठा थाना जरीफनगर निवासी 35 वर्षीय चमन सिंह पुत्र नत्थू सिंह शुक्रवार शाम अपने छोटे भाई 15 वर्षीय सुभाष और बेटे आठ वर्षीय सचिन के साथ दानपुर में लगा रामलीला मेला देखने गए थे। परिवार वालों के मुताबिक रात करीब आठ बजे तीनों लोग मेला देखकर लौट रहे थे। रास्ते में दानपुर गांव के अंदर पहुंचकर चमन सिंह को प्यास लगी। तभी वह सड़क किनारे लगे नल पर पानी पीने लगे। आरोप है कि इसी दौरान कोठा गांव निवासी सुमन और उसके पति राजेश, रिश्तेदार वीर सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम सकतपुर थाना इस्लामनगर और अवनेश पुत्र धनेशपाल निवासी उल्ला जाफरपुर थाना इस्लामनगर ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद चमन सिंह पर चाकू से हमला बोल दिया। इससे चमन सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इधर, भाई की चीख-पुकार सुनकर छोटा भाई सुभाष उसे बचाने के लिए आया। इस पर हमलावरों ने उस पर भी हमला बोल दिया। चाकू लगने से दोनों भाई वहीं गिर गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गए। उन्होंने घायलों के परिवार वालों को तुरंत सूचना दी, जिस पर उनके परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार वाले दोनों भाइयों को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में चमन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे जरीफनगर इंस्पेक्टर पंकज लवानिया की सूचना पर एसपी आरए डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह और सीओ सहसवान मुन्नालाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई यशवीर ने सुमन, उसके पति राजेश, वीर सिंह और अवनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार वाले हत्या की वजह पुरानी रंजिश बता रहे हैं। जबकि पुलिस प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या मान रही है।
विज्ञापन


तैयारी के साथ आए थे चमन के हत्यारोपी
जरीफनगर। हत्यारोपियों ने जिस जगह चमन को मौत के घाट उतारा था। वो इलाका तीन थाना क्षेत्रों से घिरा हुआ है। हालांकि इलाका जरीफनगर क्षेत्र के अंर्तगत ही आता है। इसके बारे में हत्यारोपी अच्छी तरह जानते थे। वह पूरी तैयारी की के साथ दानपुर के मेले में पहुंचे थे। मृतक चमन सिंह के परिवार वालों की माने तो आरोपी सुमन और उसका पति उनके गांव कोठा के ही रहने वाले हैं। कोठा और दानपुर की दूरी मात्र दो किलोमीटर की होगी। आरोपी भी मेला देखने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हत्यारोपी पूरे इरादे से आए थे। उनके पास चाकू था। वहीं दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद हुआ था। उसके बाद उन्होंने चमन सिंह को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। जबकि उस समय मौके पर लोगों की भीड़भाड़ थी और मात्र सौ मीटर की दूरी पर यूपी 100 पुलिस भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ के मामले में नामजद था चमन सिंह
बदायूं। चमन सिंह की हत्या में जो दंपति नामजद हुए हैं, उनसे चमन सिंह की पहले से मुुकदमेबाजी चल रही थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई रिपोर्ट दर्ज कराई थीं। सभी में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आज भी मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।
14 जुलाई 2018 को नामजद सुमन ने धारा 452 और 354 के तहत चमन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद चमन सिंह की पत्नी की ओर से पुलिस ने सुमन और उसके पति राजेश, ससुर शिवराज सिंह के खिलाफ धारा 325, 324, 123, 504 और 506 के तहत एफआईआर कराई। हत्या में नामजद सुमन ने 20 सितंबर को एक और रिपोर्ट लिखाई थी। जिसमें मृतक का भाई यशपाल और विजय के अलावा चचेेरे भाई भूरे पुत्र दामोदर को नामजद किया गया। यह रिपोर्ट धारा 324, 323 और 504 के तहत लिखाई गई। थाना पुलिस सभी मामलों में विवेचना कर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अब यह मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे से पूरी तरह से खफा थे। जहां भी मौका मिल जाता, वहीं एक दूसरे पर तंज करना शुरू कर देत थेे। नतीजा मुकदमेबाजी की जंग खूनी रंजिश में बदल गई और चमन सिंह की हत्या हो गई।

इस समय दानपुर में मेला चल रहा है। यह लोग मेला देखने गए थे और मेले में ही दोनों पक्षों मे विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने वहीं चमन सिंह पर बोल दिया। जरीफनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है

-मुन्नालाल, सीओ सहसवान

दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश चल रही है। इस मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जो सच्चाई सामने आएगी, पुलिस उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
-पंकज लवानिया, इंस्पेक्टर जरीफनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed