फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   किसान के घर में हाथ साफ कर निकले चोरों को दूसरे मकान से खदेड़ा

किसान के घर में हाथ साफ कर निकले चोरों को दूसरे मकान से खदेड़ा

Tue, 09 Oct 2018 02:37 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
किसान के घर में हाथ साफ कर निकले चोरों को दूसरे मकान से खदेड़ा
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौना में रविवार रात चोरों ने एक किसान के घर से नकदी समेत जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर दूसरे छोर पर एक और मकान में घुसे तो जाग हो गई। ग्रामीणों ने चोरों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन चोर हत्थे नहीं आए।
विज्ञापन

घटना रविवार रात में करीब एक बजे की है। मिहौना निवासी श्यामपाल के घर में चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। गृहस्वामी और परिजन उस समय छत आंगन में सोते रहे। चोरों ने कमरे का दरवाजा खोलकर अलमारी में हाथ साफ कर लिया। अलमारी में करीब 15 हजार रुपये, सोने के कुंडल, चांदी के जेवरात में पायजेब और चेन रखी थी जिसे चोर निकाल ले गए। इसके बाद चोर गांव के बाहरी छोर पर एक ग्रामीण की पशुशाला में घुस गए। पशुशाला से घर में रास्ता जाता है। आहट सुनकर जाग हो गई। शोरगुल पर कई ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर चोरों का काफी दूर तक पीछा भी किया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल में कांबिंग की। करीब दो घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों की कोशिश के बाद भी चोर पकड़ में नहीं आए। श्यामपाल ने बताया कि उसने चोरी में हुए नुकसान को लेकर पुलिस को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed