फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एडीजी के पूछने पर दर्ज हुई रेप की रिपोर्ट

एडीजी के पूछने पर दर्ज हुई रेप की रिपोर्ट

Mon, 05 Mar 2018 06:20 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
एडीजी के पूछने पर दर्ज हुई रेप की रिपोर्ट
बुआ-भतीजी से दरिंदगी के मामले में रिपोर्ट
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई थी वारदात
खेत में शौच करके घर लौट रही थीं पीड़ित बुआ-भतीजी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
मूसाझाग थाना क्षेत्र में बुआ-भतीजी ने कुछ लोगों पर सामूहिक रेप का आरोप लगाया था। तीन दिन पुरानी इस घटना को पुलिस जांच के नाम पर लटकाए पड़ी थी। पीड़ितों की शिकायत एडीजी तक पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि एक लड़की ने खुद से रेप की घटना नकारते हुए मेडिकल परीक्षण कराने से इंकार कर दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में होली की शाम खेत से शौच करके लौट रहीं दो किशोरियों ने गांव निवासी चार लोगों पर रेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। एक किशोरी के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन और भतीजी से रेप करने वालों को घटना के वक्त ही उन लोगों ने पकड़ लिया था। तभी आरोपी पक्ष के लोग हथियार लेकर आए और उनके परिवार के लोगों को भी पकड़ ले गए। सभी को अपने घर के कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने कॉल की तो यूपी 100 पुलिस ने सभी बंधकों को छुड़ाया और थाने ले गई। पुुलिस ने रेप की रिपोर्ट लिखने के बजाय दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। रेप के मामले में आरोपों की जांच बताकर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। कई बार अधिकारी गांव में घूम आए तो कई बार किशोरियों से पूछताछ कर ली गई पर रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन

पीड़ितों ने एडीजी से शिकायत की तो उन्होंने एसएसपी से इस मामले में रिपोर्ट और कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आननफानन में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोनों किशोरियों को सोमवार दोपहर जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। बताते हैं कि यहां एक किशोरी ने अपने साथ घटना होने से इंकार करते हुए परीक्षण कराने से इंकार कर दिया जबकि दूसरी का परीक्षण कराया गया। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक रूप से रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पड़ोसी ने घर में घुसकर की किशोरी से रेप की कोशिश
पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
एक किशोरी ने दरिंदों का सामना करके खुद की अस्मत बचा ली। घर में घुसे पड़ोसी युवक ने चारपाई पर सो रही किशोरी को दबोच लिया। उसके विरोध करने पर हाथापाई की। किशोरी के शोर मचाने पर घरवाले जाग गए। तभी पकड़े जाने के डर से आरोपी दीवार कूदकर भाग गया।
घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। नगर निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी अपने घर में सो रही थी। घर में घुसे पड़ोस के युवक ने उसे बदनीयती से दबोच लिया। किशोरी जागी तो वह हाथापाई करने लगा लेकिन किशोरी ने साहस का परिचय देते हुए उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उसके शोर मचाने पर घरवाले भी जाग गए। वह युवक को पकड़ने के लिए दौड़े तो वह दीवार लांघ के भाग गया। किशोरी ने उसे पहचान लिया। सोमवार सुबह घरवाले कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। किशोरी ने आरोपी का नाम भी बता दिया। उसके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दे दी है।

इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरारा में शनिवार रात 15 साल की लड़की से उसी के घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने के मामला सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचा। किशोरी के पिता ने गांव के युवक के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई तो पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपी युवक उसकी बेटी को पहले भी परेशान कर चुका है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि संतोष की गिरफ्तारी के लिए कछला चौकी इंचार्ज को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed